भारत

बीजेपी को लेकर बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह ने कही यह बात

jantaserishta.com
19 Aug 2023 5:49 PM IST
बीजेपी को लेकर बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह ने कही यह बात
x
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एमपी में भी बीजेपी हरियाणा के नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है. दिग्विजय सिंह ने कहा ''अल्पसंख्यक समुदाय पर अन्याय, अत्याचार इस सरकार ने किया है, मैंने अपने जीवन में नहीं देखा. मुझे जानकारी मिल रही है कि जैसे नूंह में हरियाणा में इन लोगों ने दंगा करवाया था, उस तरह के दंगे कराने की योजना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समझती है आज हमारे खिलाफ इतनी नाराजगी है'
इस बयान के सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह यह नहीं भूलें कि यह साल 2003 का उनकी सरकार वाला एमपी नहीं है, यह भाजपा की सरकार है. अगर, दिग्विजय सिंह ने कोशिश भी की तो मामा का बुलडोज़र उनके घर की ओर मुड़ जायेगा.
आशीष ने यह भी कहा है कि संभावित हार को देखते हुए दिग्विजय सिंह जैसे लोग ऐसे बयान देते हैं, लेकिन उन्हें याद दिला दूं कि यह शांति का टापू है, जहां बीजेपी ने ना डकैत रहने दिए, ना नक्सली और ना ही सिमी का नेटवर्क.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story