भारत
दिग्विजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला, सन 1857 की तुलना 2020 से की
jantaserishta.com
10 July 2023 10:44 AM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (एजेंसी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है और उनके दल-बदल की तुलना आजादी की पहली लड़ाई के दौरान सिंधिया परिवार की गलती से की है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''राजनीति में विश्वसनीयता भी कोई चीज़ होती है। व्यक्ति की कथनी और करनी एक होने पर लोगों का उस पर विश्वास होता है। एक गलती 1857 में हुई और एक गलती 2020 में कर दी। आप कितने ही बड़े पद पर पहुंच जाएं, लोग वही कहेंगे जो आज कह रहे हैं। इतिहास कभी माफ़ नहीं करता।''
एक अन्य ट्वीट में सिंह ने लिखा, ''महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया! आपको कांग्रेस ने क्या नहीं दिया? सम्मान दिया पद दिये, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने आपको अपने परिवार का सदस्य माना। फिर आप क्यों भाजपा के साथ चले गये जिन्हें आपने लगभग 20 सालों तक पानी पी-पी कर कोसा हो?''
राज्य की सियासत में सिंधिया राजघराने और राघोगढ़ की अदावत पुरानी है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद से यह और गहरी हो चली है। अब दोनों एक-दूसरे पर खुले हमले कर रहे है। उसी क्रम में दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सिंधिया पर हमला बोला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





