भारत

दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल को खत लिखा, इंदौर कृषि महाविद्यालय के मामले में हस्तक्षेप करें

jantaserishta.com
8 May 2025 11:51 AM IST
दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल को खत लिखा, इंदौर कृषि महाविद्यालय के मामले में हस्तक्षेप करें
x
भोपाल: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के शासकीय कृषि महाविद्यालय में चल रहे आंदोलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को पत्र लिखा है और हस्तक्षेप की मांग की है। यह विरोध प्रदर्शन महाविद्यालय के डीन डॉ. भारत सिंह की नियुक्ति के खिलाफ हो रहा है।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल पटेल को एक पत्र लिखकर इंदौर स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. भारत सिंह के खिलाफ हो रहे दीर्घकालीन विरोध प्रदर्शन पर त्वरित हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने बताया है कि शासकीय कृषि महाविद्यालय इंदौर के छात्रों और स्टाफ द्वारा विगत 45 दिनों से अधिक समय से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें डीन डॉ. भारत सिंह की नियुक्ति को लेकर विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शासकीय कृषि महाविद्यालय इंदौर के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिरोही के जरिए जानकारी मिली है कि उक्त डीन द्वारा कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के प्रति अनुचित व्यवहार एवं दुर्व्यवहार किया गया है और कई महिला प्राध्यापकों ने उनके खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया है कि उन्हें यह भी ज्ञात हुआ है कि कलेक्टर इंदौर द्वारा गठित जांच समिति में डॉ. भारत सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में निरंतर हड़ताल से शिक्षण और शोध कार्य प्रभावित हो रहा है, और इससे महाविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से अनुरोध किया है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक हस्तक्षेप करने तथा दोषी डीन को तत्काल हटाने हेतु समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें ताकि प्रदेश के एक महत्वपूर्ण कृषि महाविद्यालय की साख तथा शैक्षणिक वातावरण को पुनः बहाल किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story