भारत

दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले की जालपा माता की पूजा

jantaserishta.com
16 April 2024 2:12 PM IST
दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले की जालपा माता की पूजा
x
राजगढ़: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने से पहले जालपा माता सिद्ध पीठ में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ धर्मपत्नी अमृता सिंह भी मौजूद रहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार की सुबह जालपा माता के दरबार में पहुंचे और उन्होंने यहां विशेष पूजा अर्चना की। मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी भी है और उन्होंने यहां पूरे विधि विधान के साथ अपनी धर्मपत्नी अमृता सिंह के साथ आराधना की।
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उम्मीदवार बनाया है और उनके यहां मुकाबला रोडमल नागर से है। पूर्व मुख्यमंत्री लगभग तीन दशक बाद यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह यहां से दो बार निर्वाचित हो चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story