
x
भोपाल (आईएएनएस)| पुलवामा अटैक की चौथी बरसी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुफिया विफलता का जिक्र किया है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह की जांच के साथ कांग्रेस की डीएनए की जांच की मांग कर डाली है। पुलवामा में आज ही के दिन चार साल पहले हुए एक हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट किया और कहा, आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने दिग्विजय सिंह पर ही सवाल उठाए और कहा कि दिग्विजय सिंह की जांच होनी चाहिए कि आखिर उनके दिमाग में यह बीज बोता कौन है। देश की सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के डीएनए की जांच होनी चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर भारत को तोड़ने वालों के साथ घूमती है पदयात्रा में। यह अजूबा है, एक पार्टी का नेता लगातार सेना की राष्टभक्ति, उनकी बहादुरी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है, सोनिया और राहुल को इस का जवाब देना चाहिए।
Tagsपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहदिग्विजय सिंहमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानपुलवामा हमलाFormer Chief Minister Digvijay SinghDigvijay SinghChief Minister Shivraj Singh ChouhanShivraj Singh ChouhanPulwama attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





