भारत

दिग्विजय सिंह बोले- पार्टी कहेगी तो गुना से लोकसभा चुनाव लडूंगा

jantaserishta.com
17 May 2023 5:59 PM IST
दिग्विजय सिंह बोले- पार्टी कहेगी तो गुना से लोकसभा चुनाव लडूंगा
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि पार्टी कहेगी तो वह 2024 का लोकसभा चुनाव गुना से लड़ेंगे। इस सीट से 2019 में पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया था जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 2020 में 22 विधायकों के साथ दल-बदलकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान, यह पूछे जाने पर कि क्या वह गुना से आम चुनाव लड़ेंगे, जवाब दिया कि वह राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन वह गुना से हैं, और कांग्रेस सदस्य के रूप में वह पार्टी के निदेशरें का पालन करेंगे।
उन्होंने कहा, मैं वह सब कुछ करूंगा जो पार्टी मुझे करने का आदेश देगी। मैं पार्टी का सिपाही हूं और पार्टी मुझे जो भी निर्देश देगी, वह करूंगा।
गौरतलब है कि गुना दिग्विजय सिंह का गृह जिला है। गुना और राघौगढ़ की राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ है। वह वर्तमान में उन 66 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जिन्हें पार्टी ने उसके लिए असुरक्षित के रूप में चिह्न्ति किया है क्योंकि वह वहां कई बार हार चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सिंधिया और दिग्विजय सिंह दोनों 2019 का लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में हार गए थे। सिंधिया को गुना के उनके गढ़ में पहली बार मुंह की खानी पड़ी थी। पूर्व में उनके अंदर काम कर चुके के.पी. यादव ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर उन्हें हराया था। वहीं, सिंह भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे।
सन् 1993 से 2003 तक मुख्यमंत्री रह चुके महत्वाकांक्षी राजनेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। हालांकि, उन्होंने अंतिम समय में अपना नामांकन वापस ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story