बाबा रामदेव पर बरसे दिग्गी राजा, बताया बीजेपी का एजेंट, गिनाए 150-150 करोड़ रुपये वाले 'अहसान'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुबह-सुबह बाबा रामदेव पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते बाबा रामदेव का एक पुराना वीडियो शेयर कर करते हुए दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर वार करते हुए कहा कि डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था। दिग्विजय ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए घेरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखकर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने रामदेव के लिए क्या-क्या किया है।
यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कॉंग्रेस को यह कोस रहा है उसी ने इसे दो फ़ूड पार्क के लिए ₹१५०-१५० करोड़ का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक राँची में। उत्तराखंड में ज़मीन भी कॉंग्रेस CM नारायण दत्त तिवारी जी ने ही दी थी।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 9, 2021
जिस दिन भाजपामोदीशाह गए यह फिर पल्टी मारेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





