भारत
अपने निजी दौरे पर दिग्विजय सिंह जौनसार बावर में, प्रीतम सिंह भी साथ
jantaserishta.com
7 May 2023 2:13 PM IST

x
फाइल फोटो
कालसी (आईएएनएस)| उत्तराखंड में जौनसार बावर के अपने निजी प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिंगोर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने फसलों और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ली। आपको बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा 'सांसद' दिग्विजय सिंह सपरिवार जौनसार बावर के निजी प्रवास पर हैं। दिग्विजय सिंह ने बागवानी का निरीक्षण करते हुए आडू खुमानी सेब पूलम के फल-पौधों के रोपण, रख-रखाव, उत्पादन व विपणन से संबंधित जानकारी किसानों से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वह जौनसार बावर क्षेत्र की सुंदरता और लोक संस्कृति से काफी प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पहुंच कर बहुत अच्छा लगा, खासकर उन्होंने यहां के मौसम को आनंददायक बताया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़दिग्विजय सिंहसिंगोर गांवUttarakhandUttarakhand NewsDigvijay SinghSingor village
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





