दिग्विजय सिंह के बोल- "जब हिंदू मुसलमान का DNA एक है तो मोहन भागवत और ओवैसी का DNA भी एक ही है", देखें पूरा वीडियो

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीय का डीएनए एक समान वाले बयान पर सियासत जारी है। ओवैसी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने का क्या फायदा है? 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की क्या जरूरत थी? तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है।सीहोर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से पूछे जाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत के बयान पर यह बात कही।
कांग्रेस नेता और सांसद @digvijaya_28 का बयान जब हिंदू मुसलमान का DNA एक है तो मोहन भागवत और ओवेसी का DNA भी एक ही है, ऐसे में लव जिहाद और धर्मांतरण क़ानून की क्या ज़रूरत ? @ABPNews @awasthis @pankajjha_ @AshishSinghLIVE @LokendraParasar #DNA pic.twitter.com/FDgqgJVd24
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) July 8, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





