
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एक और दिग्गज की एंट्री की संभावनाएं हैं। खबर है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल, रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह गुरुवार को दिल्ली में सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में दो दिनों का ही समय बाकी है। हाल ही में उन्होंने चुनाव में उतरने की संभावनाएं जताई थी। पार्टी में नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
एक चैनल से बातचीत में सिंह से जब थरूर और गहलोत में से उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम पेश कर दिया। उन्होंने कहा, 'देखते हैं। मैं अपने आप के उतरने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर रहा हूं। आप मुझे बाहर क्यों रखना चाहते हैं?' उन्होंने बताया कि 20 सालों के बाद हो रहे अध्यक्ष पद के चुनाव में वह भी दावेदार हो सकते हैं।
उन्होंने अपने नामांकन की तारीख के भी संकेत दे दिए थे। सिंह का कहना था, 'सभी को चुनाव लड़ने का हक है... आपको 30 की शाम को जवाब मिल जाएगा।' खास बात है कि 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





