भारत

अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के दिग्विजय सिंह, मंच से उतर जाने का दिया निर्देश

jantaserishta.com
25 May 2023 10:50 AM IST
अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के दिग्विजय सिंह, मंच से उतर जाने का दिया निर्देश
x

फाइल फोटो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बुरहानपुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता के अभियान में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुरहानपुर प्रवास के दौरान एक अल्पसंख्यक नेता पर भड़के और उसे मंच से उतर जाने का निर्देश दिया। दिग्विजय सिंह इन दिनों उन विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। इसी क्रम में वे बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे और वहां के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तय व्यवस्था के अनुसार वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठना था।
इसी दौरान ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष और पार्षद अबरार भी मंच पर पहुंच गए। इस पर दिग्विजय सिंह ने मंच से ही उनसे सवाल पूछा कि यह कौन है, क्या यह युवक कांग्रेस के हैं। इस पर अल्पसंख्यक नेता के बारे में बताया गया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यहां न बैठे मंच के सामने बैठ जाएं। इस पर अल्पसंख्यक नेता यह कहते हुए नीचे उतरे कि आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है, इस पर दिग्विजय सिंह काफी गुस्सा हुए और यहां तक कह दिया आप यहां से चले जाइए, ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अल्पसंख्यक नेता अपनी बात कह रहे हैं वहीं दिग्विजय सिंह गुस्से में अल्पसंख्यक नेता को चले जाने के लिए कह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story