भारत

डिजिटल रेप: आरोपी दबोचा गया, यहां जानें दरिंदगी का पूरा केस

jantaserishta.com
29 Jun 2022 9:42 AM IST
डिजिटल रेप: आरोपी दबोचा गया, यहां जानें दरिंदगी का पूरा केस
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

​​​​​​ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में पांच साल की बेटी के साथ डिजिटल रेप (Digital Rape) करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। बच्ची ने अपनी मां को पिता की हरकत के बारे में बताया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दस दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ डिजिटल रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला ने पति पर आरोप लगाया था कि उसने पांच साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाली थी। बच्ची ने नहलाते समय प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात मां को बताई थी। पुलिस पूछताछ में भी बच्ची ने पिता की हरकत के बारे में बताया था। सोमवार को पुलिस ने बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिता एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। उसकी पत्नी एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करती है। दंपति के बीच आपस में झगड़ा भी चल रहा है। इसी बीच, आरोपी पिता ने बेटी के साथ यह हरकत की। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story