मकानों, दुकानों, होटलों और ढाबों में लगाई जाएगी डिजिटल नंबर प्लेट

डेमो फोटो
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डों के सभी मकानों, दुकानों, होटलों और ढाबों में डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इस संदर्भ में नगर परिषद ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आगामी समय इस कार्य के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। सर्वे के दौरान तमाम मकान मालिकों सहित ढाबा और होटल संचालकों को सही जानकारी देनी होगी। डिजिटल नंबर प्लेट लगने से विभिन्न कार्यों को निपटाने में भी आसानी होगी। इनमें जनगणना, चुनाव कार्य, डाक कार्य, मूल्यांकन कार्य, राशन वितरण, बिजली के बिल, मतदाता पहचान के अलावा कृषि संबंधित सभी कार्यों को निपटाने में दिक्कत नहीं होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





