भारत

डिजिटल अरेस्ट: महिला को बनाया निशाना, चौंकाने वाला खुलासा हुआ

jantaserishta.com
9 Dec 2024 3:34 PM IST
डिजिटल अरेस्ट: महिला को बनाया निशाना, चौंकाने वाला खुलासा हुआ
x
आरोपियों से पूछताछ जारी.
इंदौर: मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर शहर में एक महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 46 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है. ठगी की राशि जिस अकाउंट में जमा हुई, वह कन्नौज के एक मदरसा समिति का निकला. इस खाते को 69 साल के एक मदरसा संचालक और उसके बेटे ने कमीशन पर साइबर ठगों को किराए पर दे रखा था.
अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली अहमद खान (69) और उसके बेटे असद अहमद खान (36) के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि अली अहमद खान, फलाह दारेन मदरसे की समिति का प्रबंधक है, जबकि असद अहमद खान समिति का सह प्रबंधक है. त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने एक साइबर ठग गिरोह को मदरसा समिति के बैंक खाते 50 प्रतिशत कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराए थे.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अब तक मदरसा समिति के नौ बैंक खातों के जरिये करीब 1.50 करोड़ रुपये के लेन-देन के सुराग मिले हैं और इन खातों से लेन-देन पर रोक लगवाई जा रही है. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर ठगी का एक नया तरीका है. हालांकि, 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी किसी प्रक्रिया का हकीकत में कोई कानूनी वजूद नहीं होता. ऐसे मामलों में ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story