भारत
डिजिटल अरेस्ट: महिला के साथ 4.12 करोड़ की ठगी, ऐसे बनाया शिकार
jantaserishta.com
2 Dec 2024 11:16 AM IST

x
दो गिरफ्तार.
नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां कोच्ची की रहने वाली महिला के साथ 4.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी रविवार को दी. पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और फिर ठगी को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मुहासील (22) और मिसहाब KP है. दोनों को मल्लापुरम जिले से गिरफ्तार किया. इसके लिए उन्होंने महिला को डराया और धमकाया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. साइबर ठगों ने विक्टिम को कॉल किया. इसके बाद उन्हें बताया कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एक बैंक अकाउंट को ओपेन किया है. इस अकाउंट का इस्तेमाल गैर कानूनी काम में किया है. इन गंभीर फर्जी आरोप से महिला घबरा गई.
इसके बाद जांच के नाम पर विक्टिम महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया. फिर विक्टिम महिला से कहा कि उन्हें अपने रुपये वेरिफिकेशन के लिए ट्रांसफर करने होंगे. इसके बाद विक्टिम महिला ने साइबर ठगों के इंस्ट्रक्शन पर दूसरे बैंक अकाउंट में 4.12 करोड़ रुपये उड़ा लिए. विक्टिम महिला को जब इस साइबर ठगी के बारे में पता चला, तो उन्होंने कंप्लेंट दर्ज कराई. इसके बाद उनकी कंप्लेंट को ACP (साइबर) को ट्रांसफर की गई, जिसके बाद उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन किया.
इसके बाद टीम ने अपना काम करना शुरू किया. फिर उन्हें पता चला कि ये रकम केरल के मल्लापुरम से निकाली गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने कई बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया है और फिर उन रुपयों को निकाला है. पुलिस इनवेस्टीगेशन टीम ने कॉल रिकॉर्डिंग और रुपये निकालने की लोकेशन को एनालाइज किया. इसके बाद आरोपी की पहचान की गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





