भारत

डिजिटल अरेस्ट, सवा करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में दो लोग पकड़ाए

jantaserishta.com
31 Aug 2025 8:13 AM IST
डिजिटल अरेस्ट, सवा करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में दो लोग पकड़ाए
x
बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना.
मुंबई: मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने दो जालसाज़ों को 'डिजिटल अरेस्ट' करके एक बुजुर्ग महिला से 1.25 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी जलगांव से हुई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक रोहित सोनार और हितेश पाटिल ने जालसाज़ों को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करके पैसे प्राप्त करने और उसे विदेश में ट्रांसफर करने की अनुमति दी.
जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को महिला को एक अज्ञात व्यक्ति का फ़ोन आया. जिसने खुद को "पुलिस उपायुक्त संजय अरोड़ा" बताया. फ़ोन करने वाले ने उस पर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया और उसे पैसे चुकाने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा.
जिसके बाद डरी हुई महिला ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. हालांकि, ट्रांसफर के बाद उसे पता चला कि कोई आधिकारिक जांच नहीं हो रही है. जिसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने पाया कि राशि का एक हिस्सा रोहित सोनार के खाते में जमा किया गया था, जबकि हितेश पाटिल ने खाते की जानकारी विदेश में बैठे साइबर जालसाज़ों के साथ साझा की थी. कथित तौर पर दोनों को विदेशी खातों में धनराशि भेजने में मदद के लिए कमीशन मिला था. अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story