भारत

डिजिटल अरेस्ट: गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गए, खुद को बताते सीबीआई, नारकोटिक्स और क्राइम ब्रांच अधिकारी

jantaserishta.com
4 Dec 2024 5:26 PM IST
डिजिटल अरेस्ट: गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गए, खुद को बताते सीबीआई, नारकोटिक्स और क्राइम ब्रांच अधिकारी
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार तीनों सीबीआई, नारकोटिक्स और क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लोगों को डरा-धमकाकर ठगी करते थे.
तीनों की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है. एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह कम्बोडिया से साइबर ठगी करने वाले चाइनीज गैंग के माध्यम से लोगों को डिजिटल अरेस्ट कराकर एकाउंट में रुपये ट्रांसफर करवाता था.
गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह भी बताया कि गिरोह लगभग 7-8 लेयर की चेन के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करता था. इस गिरोह ने पिछले 03-04 महीने में कई बड़ी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसमें नोएडा में आईसीआइसीआई बैंक के बिजनेस एकाउन्ट से 08 करोड़ की ठगी, जयपुर में केवीवी बैंक के बिजनेस एकाउन्ट में 1.5 करोड़ की ठगी, दिल्ली में केनरा बैंक के खाते में 1.5 करोड़ की ठगी और केरल में यस बैंक के खाते में लगभग 03 करोड़ रुपये की साइबर ठगी शामिल है. एसटीएफ ने दावा किया है कि अभियुक्तों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. अभियुक्तों के नाम हर्षल, गगन और श्याम है तीनों की उम्र 35 के आसपास है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story