भारत

डिजिटल अरेस्ट: इस बार बुजुर्ग बना शिकार, 90 लाख का चूना

jantaserishta.com
10 Jan 2025 11:48 AM IST
डिजिटल अरेस्ट: इस बार बुजुर्ग बना शिकार, 90 लाख का चूना
x
दो गिरफ्तार.
वडोदरा: वडोदरा पुलिस ने साइबर क्राइम के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल तरीके से फंसाकर उनके बैंक खाते से 90 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर ठगों ने बुजुर्ग को डिजिटल तरीके से अरेस्ट कर लिया था. बुजुर्ग से कहा था कि तुम्हारे नाम से एक पार्सल विदेश जा रहा था, उसमें ड्रग्स मिला है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना करेलीबाग इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी भूपेंद्र शाह के साथ हुई. आरोपियों ने उन्हें कॉल कर यह दावा किया कि उनके नाम से विदेश में एक पार्सल भेजा गया है, जिसमें ड्रग्स पाए गए हैं. इस बात को सुनकर भूपेंद्र डर गए और साइबर ठगों ने इसी डर का फायदा उठाया. ठगों ने डरावनी कहानी में फंसाकर बुजुर्ग से लाखों रुपये ठग लिए.
जब बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और तकनीकी टीम की मदद से अहमदाबाद के कुबेरनगर के रहने वाले प्रशांत सारंग और नरोडा के हिमांशु वाघेला को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस मामले में एसीपी मयूरसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है. उनके खातों की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी मामलों के उजागर होने की संभावना जताई है. साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात कॉल्स से सतर्क रहें और अपने बैंकिंग डिटेल्स किसी से साझा न करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story