भारत

डिजिटल अरेस्ट: 7 करोड़ रुपये का चूना, वर्धमान ग्रुप के मालिक को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 Sept 2024 10:46 AM IST
डिजिटल अरेस्ट: 7 करोड़ रुपये का चूना, वर्धमान ग्रुप के मालिक को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x
पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां वर्धमान ग्रुप के मालिक श्री पॉल ओसवाल (SP ओसवाल) को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस दौरान उन्हें फेक CBI ने कॉल किया, फर्जी अरेस्ट वॉरेंट दिखाया और डिजिटली अरेस्ट भी रखा. इसके बाद पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक गैंग का भंडाफोड़ किया, जिन्होंने बिजनेसमैन SP ओसवाल को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. लुधियाना पुलिस कमिश्ननर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दो साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये रिकवरी की गई है.
पुलिस ने बताया कि इस गैंग के सात अन्य मेंबर्स की भी पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि यह सभी 9 मेंबर्स असम और पश्चिंग बंगाल से संबंध रखते हैं.
साइबर ठगों ने वर्धमान ग्रुप के SP ओसवाल को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. साइबर ठगों ने ये रकम अलग-अलग बैंक अकाउंट से निकाली है, जो बिसनेसमैन के थे. इस दौरान उन्हें भनक तक नहीं लगी कि यह साइबर ठग हैं.
साइबर ठगी की शुरुआत एक कॉल से हुई, जिसमें एक शख्स ने खुद को CBI ऑफिसर बताया. इसके बाद उसने बिजनेसमैन को फेक अरेस्ट वॉरेंट दिखाया. इसके बाद डिजिटल अरेस्ट किया. ये जानकारी पुलिस ने दी.
पुलिस के साइबर सेल ने SP ओसवाल की कंप्लेंट के आधार पर शिकायत दर्ज की है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने 48 घंटे के इस केस को सुलझा दिया. आरोपी की पहचान अतानू चौधरी और आनंद कुमार चौधरी के रूप में हुई है, दोनों ही गुवाहाटी के रहने वाले हैं.
एक सप्ताह में साइबर फ्रॉड की यह दूसरी घटना है. इससे पहले एक स्थानीय बिजनेस को साइबर ठगों ने 1.01 करोड़ रुपये का चूना लगाया था. इसमें भी विक्टिम को फेक अरेस्ट वॉरेंट दिखाया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story