भारत

OMG डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला

jantaserishta.com
16 Oct 2025 5:31 PM IST
OMG डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

58 करोड़ रुपये की ठगी.
नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है. मुंबई के बिजनेसमैन को साइबर ठगों ने डराकर डिजिटल अरेस्ट किया. करीब ढाई महीने तक चले इस साइबर ठगी के केस में बिजनेसमैन के साथ उनकी पत्नी को भी शिकार बनाया है. ये जानकारी पुलिस ने दी है.
पुलिस ने बताया कि पहले विक्टिम के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर से बात कर रहे हैं. इसके बाद दूसरी कॉल आई, जिसमें कहा कि वे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ऑफिसर बोल रहे हैं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के इस केस में विक्टिम को बताया कि उनके नाम का इस्तेमाल मनी लाउंड्रिंग में हुआ है. साइबर ठगी का ये केस 19 अगस्त से 8 अक्टूबर से बीच चला. विक्टिम को वीडियो कॉल किया, जिसके बाद उनकी पत्नी और उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है.
विक्टिम को डराया, धमकाया और गिरफ्तारी तक की धमकी दे डाली है. इसके बाद विक्टिम से अलग-अलग के बैंक अकाउंट की डिटेल्स शेयर की गई और रुपये ट्रांसफर करने को कहा. विक्टिम ने RTGS से रुपये ट्रांसफर कर दिए. ये अमाउंट करीब 18 अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया है.
विक्टिम को जब पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने साइबर सेल से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि फाइनेंशियल डिटेल्स की मदद से आरोपी को ट्रैक किया और गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी को मुंबई के मलाड से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अब्दुल(47) है. अन्य दो को सेंट्रल मुंबई से गिरफ्तार किया, जिनके नाम अर्जुन (55) और उसके भाई जेठाराम (35) है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story