भारत

डिजिटल अरेस्ट: अब पूर्व नेवी अफसर को बनाया निशाना, 98 लाख ऐंठे

jantaserishta.com
5 Dec 2024 9:48 AM IST
डिजिटल अरेस्ट: अब पूर्व नेवी अफसर को बनाया निशाना, 98 लाख ऐंठे
x
FIR दर्ज.
वाराणसी: वाराणसी में नेवी से रिटायर सब-लेफ्टिनेंट और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करके जालसाजों ने 98 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने चर्चित नरेश गोयल मनी लांड्रिंग के केस में नाम आने की बात कहकर पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ बनकर दंपति को मैसेज, आडियो और वीडियो कॉल किए थे। मामले में साइबर थाने में बुधवार को केस दर्ज किया गया।
आशापुर (सारनाथ) के माधव नगर कॉलोनी निवासी अनुज कुमार यादव मूलत बलिया के मरगूपुर (फेफना) के निवासी हैं। वह इस वर्ष 31 जुलाई को नौसेना से रिटायर हुए हैं। बीते 11 नवंबर को उन्हें अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया का अधिकारी बताया। कहा कि आपके नाम पर एक सिम जारी हुआ है। जिससे मुंबई में गैर कानूनी गतिविधियां हो रही हैं। उसने एक मोबाइल नंबर देकर मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन पर संपर्क करने को कहा।
फिर उसी नंबर से फोन आया, बताया कि आपके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने एफआईआर की प्रति भी भेजी। विवेचना अधिकारी विजय खन्ना का नाम बताकर मोबाइल नंबर दिया। कहा कि उनके नंबर पर केस की प्रति भेजें। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर से मैसेज, ऑडियो और वीडियो कॉल करते रहे। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देते रहे। ठगों ने केस से नाम हटाने के लिए रुपये भेजने को कहा। इस पर 11 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक अनुज और उनकी पत्नी रीना ने 98 लाख रुपये जालसाजों को भेजे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story