भारत

NCB अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Oct 2024 8:59 AM IST
NCB अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
x
विभिन्न थानों और राज्यों में शिकायत दर्ज है.
नोएडा: नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने 11 अक्टूबर को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके साथ अज्ञात अपराधी ने खुद को मुंबई एनसीबी का अधिकारी बताकर पार्सल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया था। इसकी जांच का डर दिखाकर अपराधी ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया और 20 लाख रुपए की राशि बैंक खाते में जमा कराई थी।
साइबर अपराधियों ने जिस अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कराए थे, उसे आरबीआई का एसएसए (सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट) बताया गया था। इस मामले में 14 अक्टूबर को थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कुमार को सेक्टर-49 नोएडा से गिरफ्तार किया।
दिलीप कुमार (44) थाना बर्रा, जिला कानपुर का रहने वाला है। साइबर सेल ने बताया कि अपराध में प्रयोग किए गए बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर विभिन्न थानों और राज्यों में शिकायत दर्ज है। जिसके आधार पर अन्य कई राज्यों की पुलिस ने अकाउंट को फ्रीज कराया है।
साइबर सेल ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि पुलिस किसी को भी फोन कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। आरबीआई या किसी अन्य संस्था द्वारा फिजिकल मनी का आपके खाते से सत्यापन नहीं किया जाता है। ऐसा कोई सरकारी बैंक खाता या आरबीआई का सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट खाता नहीं है, जिसमें आपसे रुपए ट्रांसफर कराकर उसकी जांच की जाती हो। अगर कोई झांसा देता है तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story