
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मंगलवार को मुंबई के एक निजी बैंक के मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान निलेश राय के रूप में हुई है, जो साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी खातों के जरिए साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन में शामिल था.
CBI की जांच में सामने आया कि निलेश राय ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कुछ खातों को मंजूरी दी और इसके बदले रिश्वत ली. इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया, जिनमें डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड जैसे कई मामले शामिल हैं.
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने इन फर्जी खातों के जरिए अपराध की रकम को इधर-उधर घुमाने और छिपाने (लेयरिंग) का काम किया. इन खातों के माध्यम से देशभर में कई लोगों से ठगी की गई रकम को ट्रांसफर किया जाता था.
CBI ने निलेश राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए CBI की हिरासत में भेजा गया.
इस मामले में दो और साइबर अपराधियों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने बैंक अधिकारी को रिश्वत दी थी. दोनों को पहले ही डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम मामले में CBI गिरफ्तार कर चुकी है. CBI ने कहा कि साइबर अपराधों को बढ़ावा देने या ऐसे खातों को मंजूरी देने में किसी भी बैंक अधिकारी की भूमिका पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एजेंसी ने साइबर अपराध नेटवर्क को तोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





