भारत
डिजिटल अरेस्ट: 72 साल के बुजुर्ग को बनाया निशाना, 8 लाख का चूना
jantaserishta.com
24 Nov 2024 12:37 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां एक 72 साल के बुजुर्ग को 1 घंटे तक वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधी धमकाते रहे और करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पूरे घटनाक्रम की लेकर जयपुर के बजाज नगर में रहने वाले बुजुर्ग ने इलाके के थाने में रिपोर्ट की है. बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान दोपहर के वक्त मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉल पर युवक बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग में अरेस्ट करने के नाम की धमकी देकर डराता और धमकता रहा. करीब 1 घंटे भर तक लगातार वीडियो कॉल से डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से करीब 7 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पूरे मामले पर थानेदार ममता मीणा का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से करीब 8 लाख की ठगी की गई है. पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट के बारे में पड़ताल कर रही हैं. प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग को इतना बड़ा चूना लगाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





