भारत

शराब तस्करी का अलग तरीका, महिला ने किया ये काम...

jantaserishta.com
15 Aug 2022 2:45 PM IST
शराब तस्करी का अलग तरीका, महिला ने किया ये काम...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वीडियो वायरल।

सारण: बिहार के सारण जिले में शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं. प्रशासन की बंदिशों और कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. शराब बेचने के लिए ये कारोबारी नए-नए तरीके अपनाते हैं. इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला अपने साड़ी के पल्लू से शराब का पैकट निकालकर सकड़ किनारे छिपा देती है. कुछ देर बाद एक युवक आता है और उस पैकेट को उठाकर चला जाता है.

सारण जिले के इलाकों में जहरीली शराब के कहर से इस जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए कोशिश की, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग सकी है. अवैध कारोबारी बिना डरे अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खेत से शराब का पॉलीथिन अपने पल्लू में छिपाकर लाती है और सड़क किनारे झाड़ी में रखकर गायब हो जाती है. इस तरह से ग्राहकों को शराब बेची जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस आती है और खानापूर्ति कर चली जा जाती है. महिलाओं के साथ नाबालिग बच्चे भी इस धंधे में शामिल हैं.
इस मामले में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार का कहना है कि एक वीडियो अवतारनगर थाना क्षेत्र का प्राप्त हुआ है. वीडियो को जांचा जा रहा है, इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story