भारत

अलग टाइप के स्नैचर गैंग: 17 लाख के मोबाइल बरामद, शिफ्ट के हिसाब से करते थे वारदात

jantaserishta.com
6 Feb 2022 12:49 PM IST
अलग टाइप के स्नैचर गैंग: 17 लाख के मोबाइल बरामद, शिफ्ट के हिसाब से करते थे वारदात
x
105 मोबाइल फोन, चोरी की 2 केटीएम और अपाचे बाइक, 5 अवैध तमंचे के साथ 21 कारतूस मिले हैं.

नोएडा: नोएडा के थाना 58 पुलिस ने इंटर स्टेट मोबाइल स्नैचर गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं. इनके कब्जे से पुलिस को लूट के 105 मोबाइल फोन, चोरी की 2 केटीएम और अपाचे बाइक, 5 अवैध तमंचे के साथ 21 कारतूस मिले हैं. बरामद किये गये मोबाइल फोन की कीमत 17 लाख रुपये आंकी जा रही है. वहीं इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा भी गई है.

पुलिस को पुछताछ में गैंग के सरगना आकाश ने बताया कि अय्यूब उर्फ आयान, पुनीत के साथ मिलकर स्पोर्ट्स बाइक चोरी करके लाते थे. इसके बाद आकाश और सागर यह तय करते थे कि गैंग को किस इलाके में काम करना है. आकाश साहिबाबाद में एक संस्कृत आयुर्वेदा कॉल सेंटर में काम करता है, इसलिए ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में ही लोगों को टार्गेट करते थे. क्योंकि इन्हें लगता था यहां पर वारदात को अंजाम देना ज्यादा आसान है.
इंडस्ट्रियल एरिया में ही लोगों को टार्गेट करते थे
इन अपराधियों ने पुलिस को बताया कि जब लोग ड्यूटी खत्म कर घर की तरफ जाते थे उस समय ये लूट की वारदात को अंजाम देते थे. सुबह 9 से 10 बजे और शाम 5 से 7 बजे ये लूटपाट करते थे. आकाश अपने साथी आदित्य और अययूब के साथ मिलकर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक निशाना बनाता था.
तमंचा दिखाकर डराकर लूटते थे मोबाइल फोन
ये लोग महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते थे. तमंचा दिखाकर डराना और विरोध करने पर पिटाई करते थे. इसके अलावा इन्होंने बताया कि अगर कोई शख्स बाइक पर अकेले जा रहा है तो उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा देते थे फिर उसका मोबाइल फोने बैग लेकर फरार हो जाते थे. 10 दिन पहले इन लोगों ने दिल्ली से 4 से 5 ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है. ये शातिर अपराधी डिमांड पर मोबाइल चोरी और लूटपाट करते थे. इनके पास ओपो, विवो, रेडमी, रियलमी, आईफोन आदि की डिमांड ज्यादा रहती थी. गलती से कोई दूसरी कंपनी का फोन स्नैच हो जाता था तो उसे अपने पास रखते थे.
डिमांड के हिसाब से फोन लूटते थे ये शातिर अपराधी
इसके अलावा घटना में दो केटीएम व एक अपाचे बाइक इस्तेमाल होती थी. ये लोग तमंचे रिठाला (दिल्ली) से लाते थे. मोबाइल को 3 से 5 हजार रुपये में बेच देते थे और पैसों को आपस में बांट लेते थे. दिल्ली की गफ्फार मार्केट में फोन के आईएमईआई चैंज कराते थे. पुलिस को इन लोगों ने बताया कि पिछले तीन सालों से ये लोग लूट की वारदात कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story