भारत

अलग उपहार: दूल्हे को गिफ्ट में मिले नींबू

jantaserishta.com
17 April 2022 8:43 AM IST
अलग उपहार: दूल्हे को गिफ्ट में मिले नींबू
x

अहमदाबाद: देश में नींबू की कीमतों में 'आग' लगी हुई है। एक बार जो इसकी कीमत बढ़ गई, फिर घटने का नाम ही नहीं ले रही। आलम ये है कि अब शादी में दूल्हे को उपहार के तौर पर नींबू दिया जाने लगा है। जी हां, गुजरात के राजकोट में शादी समारोह के दौरान लोगों ने दूल्हे को नींबू भेंट किए। दूल्हे के दोस्त दिनेश ने बताया, "इस समय राज्य और देश में नींबू की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए मैंने नींबू भेंट किए हैं।"

दरअसल, मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। रमजान का महीना रोजेदारों के लिए काफी कठिन होता है। लेकिन रोजा रखने के बाद संध्या समय जब रोजेदार इफ्तार के लिए बैठते हैं तो उन्हें बड़ी राहत मिलती है। लेकिन फलों के आसमान छूते दाम ने रोजेदारों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
कई शहरों में नींबू 10 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। इस कारण रोजेदार के लिए नींबू का शरबत भी मुश्किल हो गया है। रोजेदार की बात छोड़ दी जाए तो भी इस महीने आम लोग गर्मी से बचने के लिए फलों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी ऊर्जा बनी रहे। लेकिन हर किसी के लिए फल खरीदना मुश्किल हो गया है।
एक रोजेदार ने कहा कि इस साल फल के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर नींबू काफी महंगे बाजार में बिक रहे हैं, जिससे हम रोजेदारों को काफी मुश्किल हो रही है। रोजा रखने के कारण रोजेदार को कमजोरी का एहसास होता है, जिससे बचने के लिए वह अच्छे फल और नींबू का शरबत पीना चाहता है। मगर यह सारी चीजें काफी महंगी हो गई हैं। इस कारण रोजेदार सहित सभी तबके के लोग परेशान हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story