
x
चेन्नई: शक्तिशाली वन्नियार समुदाय की राजनीतिक शाखा पीएमके आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बंटी हुई है। पीएमके के संस्थापक नेता डॉ. एस. रामदास एआईएडीएमके के साथ गठबंधन चाहते हैं, जबकि उनके बेटे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एआईएडीएमके एनडीए का हिस्सा थे। इसमें पीएमके भी शामिल थी। लेकिन, सितंबर 2023 में एआईएडीएमके ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। इससे पीएमके में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। अब पार्टी पिता और पुत्र के दो शक्ति केंद्रों के बीच विभाजित हो गई है।
डॉ. अंबुमणि रामदॉस भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं, क्योंकि पार्टी ने उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद की पेशकश की है, जबकि उनके पिता डॉ. रामदॉस एआईएडीएमके के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। उनका मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए यह एक बेहतर दांव होगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अन्नाद्रमुक ने पीएमके को 12 लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट की पेशकश की है, जबकि भाजपा ने सीटों की संख्या पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। राजनीतिक विश्लेषक जॉर्ज वर्गीज ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "बीजेपी को किसी भी तरह पीएमके को अपने पाले में रखना चाहिए। सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से यह एक बड़ा राजनीतिक कदम होगा।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





