
x
Chmoli चमोली। उत्तराखंड के चमोली स्थित पैनी क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन पुल के समीप एक डीजल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस और फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चमोली पुलिस-प्रशासन के अनुसार, शाम लगभग 5:15 बजे कोतवाली ज्योतिर्मठ को सूचना प्राप्त हुई कि पैनी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के समीप एक डीजल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना प्राप्त होते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, फायर सर्विस एवं अन्य सहयोगी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टैंकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में था। टैंकर में ड्राइवर सहित दो व्यक्ति सवार थे।
दुर्घटना के समय टैंकर में लगभग 12,000 लीटर डीजल भरा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद सड़क किनारे बह रहा था। टैंकर चालक पम्मू मौके से अनुपस्थित था, जिससे पुलिस द्वारा फोन पर संपर्क किया गया। ड्राइवर द्वारा बताया गया कि वह प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल चला गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि निर्माणाधीन पुल के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा वाहनों के लिए बनाया गया अस्थायी रैंप केवल मिट्टी का है, जिसमें कोई भी सुरक्षा मानक (सेफ्टी बैरियर/गार्ड/सपोर्ट) मौजूद नहीं है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की कमी प्रतीत हो रहा है। पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है, डीजल रिसाव को फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों को भी सूचित किया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsचमोलीउत्तराखंडडीजल टैंकरदुर्घटनानिर्माणाधीन पुलज्योतिर्मठ पुलिसफायर सर्विसडीजल रिसावसड़क सुरक्षाअस्थायी रैंपप्राथमिक जांचसुरक्षा मानकपम्मू (ड्राइवर)आपदा प्रबंधनआपात कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





