भारत
वीडियो कॉल के बाद दी जान, महिला ने क्यों उठाया ये कदम? मचा कोहराम
jantaserishta.com
15 Oct 2022 8:23 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
शादी के बाद पति के साथ महज चार दिन गुजारने वाली युवती ने शुक्रवार को विदेश में रह रहे पति को वीडियो कॉल की।
प्रयागराज: शादी के बाद पति के साथ महज चार दिन गुजारने वाली युवती ने शुक्रवार को विदेश में रह रहे पति को वीडियो कॉल की। कहा कि जब विदेश में रहना था तो शादी क्यों की। फिर उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से युवती के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंची। विधिक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि ग्लास फैक्ट्री, बम्हरौली निवासी जिलानी ने अपनी बेटी जरीना की मई 2022 में सारंगपुर, घूरपुर निवासी अफजल से निकाह किया था। शादी के पांचवें दिन अफजल नौकरी करने सऊदी चला गया। पति के जाने के बाद जरीना अपने मायके आ गई। शुक्रवार शाम को जिलानी अपने काम पर निकला था।
उसकी बेटी जरीना वीडियो कॉल करके अपने पति से बात कर रही थी। शादी के बाद तत्काल विदेश चले जाना और जल्दी न लौटने को लेकर बातचीत चल रही थी। जरीना की मां ने उनकी बातचीत सुनी थी तो वह कमरे से बाहर चली गईं। इस दौरान जरीना ने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह फांसी लगाकर जान दे देगी। वीडियो कॉल पर बातचीत चल रही थी कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली।
इधर, जब अफजल को कुछ गड़बड़ लगा तो उसने परेशान होकर अपनी सास के मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद जरीना की मां कमरे में पहुंची। तब तक देर हो चुकी थी। युवती फांसी पर लटकी मिली। जांच के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





