भारत
भाभी का अवैध संबंध नहीं आया रास, रात में देवर ने उठाया खौफनाक कदम
jantaserishta.com
16 Feb 2025 1:11 PM IST

x
फैली सनसनी.
डीग: राजस्थान के डीग जिले में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर गोलियां चला दीं जिसमें युवक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान पूरन सिंह के रूप में हुई है, जिसने अपनी भाभी परमजीत कौर और उसके कथित प्रेमी मनजीत पर गोलियां चलाईं.
पुलिस के अनुसार, मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत कौर को पांच गोलियां लगीं हैं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल महिला को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है, घटना की सूचना मिलते ही जुरहरा थाना प्रभारी अमित चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपी पूरन सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस फिलहाल इस मामले को प्रतिशोध या अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है. परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





