भारत

पसंद का नहीं मिला खाना, पति बन गया हैवान

jantaserishta.com
11 May 2022 10:49 AM IST
पसंद का नहीं मिला खाना, पति बन गया हैवान
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी जान लेने की कोशिश की. वो भी सिर्फ इसलिए कि पत्नी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था. मामला मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा का है.

घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, गणेश खेड़ा में रहने वाला सुभाष चंद्र गौतम देर रात अपने घर पहुंचा. जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया है तो वह उससे लड़ने लगा. लक्ष्मी देवी ने लड़ाई के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिससे सुभाष को और ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे-समझे पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार करने शुरू कर दिए.
पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बेरहम पति उस पर वार करता रहा. उसने उसे कुल्हाड़ी से मार-मार कर अधमरा कर दिया. महिला की चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए, जिन्हें देखकर पति मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.
वहीं, इस बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने फौरन आरोपी पति को ढूंढना शुरू कर दिया. पुलिस को आरोपी जल्द ही मिल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, आरोपी बस में बैठकर वहां से भागने की फिराक में था. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, आरोपी पति से अभी पूछताछ की जा रही है. आगे की कार्रवाई अभी जारी है. घायल महिला से भी बयान लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story