भारत

सेना को भी नहीं छोड़ा, जालसाज ने 10 करोड़ में बेच दी जमीन

jantaserishta.com
13 July 2023 9:00 AM IST
सेना को भी नहीं छोड़ा, जालसाज ने 10 करोड़ में बेच दी जमीन
x
एक जमीन का सौदा हुआ और जब जांच हुई तो पता चला कि वह जमीन सेना की है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक जमीन का सौदा हुआ और जब जांच हुई तो पता चला कि वह जमीन सेना की है। रजिस्ट्री में उस जमीन का सौदा 10 करोड़ में किया गया था और बेचने वाले के अकाउंट में खरीददार ने 4 करोड़ ट्रांसफर भी कर दिए थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने मजीद उर्फ माजिद नाम के जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून को सब रजिस्ट्रार ने थाना सिहानी गेट पर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके मुताबिक, खसरा नंबर-529 की जमीन रक्षा विभाग की थी। जिसे मजीद नामक शख्स ने सेमटैक एसोसिएट कंपनी को 10 करोड़ रुपए में बेच दी।
जमीन के बैनामे में जो नक्शा लगाया गया, उसमें रक्षा विभाग की संपत्ति स्पष्ट रूप से दिखाई गई है। सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जमीन खरीदने वाले लोग भी जांच के घेरे में हैं। पुलिस उनकी भूमिका पर जांच कर रही है। संभवत: आरोपियों का मकसद जमीन को खरीदकर इस पर कब्जा करना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story