भारत
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, पत्नी सोनम से जुड़ा नया खुलासा पढ़ा क्या?
jantaserishta.com
14 Jun 2025 12:00 PM IST

x
बड़ा अपडेट.
इंदौर: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल चौहान ने देवास नाका के हीरा बाग की एक बिल्डिंग में अपने ही नाम से फ्लैट बुक कराया था. फ्लैट बुकिंग के दौरान विशाल ने तीन महीने का किराया एडवांस में जमा किया था. इस बात की जानकारी एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म के मालिक शिलोम ने दी है.
पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड सोची-समझी साजिश के तहत रची गई थी. जिसमें शिलांग पुलिस ने पहले ही जानकारी दी थी कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी देवास नाका इलाके में कुछ दिनों के लिए रुकी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल चौहान ने उक्त फ्लैट वर्तमान मकान मालिक द्वारा कमरा खाली करवा लिये जाने की बात कहकर लिया था. जिसमें उसने इस फ्लैट में अपने भाई और बहन के रुकने की बात भी कही थी.
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या का यह मामला 2 जून को सामने आया था, जब शव मेघालय के शिलांग स्थित एक घाटी में बरामद हुआ था. इसके बाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 9 जून को सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर से गिरफ्तार किया था. अब तक की जांच में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ-साथ चार अन्य आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी की संलिप्तता सामने आई है.
पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शिलांग ले जा चुकी है. जहां आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या की साजिश काफी पहले रची गई थी और फ्लैट बुकिंग, किराया भुगतान व एग्रीमेंट जैसी सभी गतिविधियां पूर्व नियोजित थीं. अब मामले में तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.
Tagsराजा रघुवंशी हत्याकांडशिलांग पुलिससोनम रघुवंशीRaja Raghuvanshi murder caseShillong PoliceSonam Raghuvanshi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





