क्या मान गए पीके? TMC की मीटिंग में साथ नजर आए प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee के बीच मतभेद की अटकलों पर आज विराम लग गया. दरअसल, टीएमसी (TMC Meeting) की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर भी मौजूद नजर आए. बुधवार को टीएमसी की राज्य कमेटी की बैठक नजरूल मंच में आयोजित की गयी थी. बैठक में के दौरान मंच पर ममता बनर्जी और टीएमसी के आला नेता अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बक्शी, पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, सुदीप बंद्योपाध्याय के साथ-साथ प्रशांत किशोर भी बैठे नजर आए. कार्यक्रमोंके अंत में ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर आपस में बातचीत भी करते दिखाई दिए. आज ही सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल टीएमसी की नई कमेटी का ऐलान किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





