भारत

प्यार में गलत किया...वहशी प्रेमी ने युवती का पंजा काटा, इस बात पर भड़का

jantaserishta.com
13 March 2024 1:34 PM IST
प्यार में गलत किया...वहशी प्रेमी ने युवती का पंजा काटा, इस बात पर भड़का
x
पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उन्नाव: उन्नाव में गंजमुरादाबाद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कलां गांव में शादी से इनकार पर प्रेमी ने खुर्पी से युवती का पंजा काट डाला। खेत में लहूलुहान पड़ी मिली युवती को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बेहटा मुजावर की बीस वर्षीय युवती की 19 मार्च को शादी तय है। इससे नाराज प्रेमी रिन्कू ने मंगलवार शाम युवती को खेत पर मिलने बुलाया।
शादी तय होने की बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए रिन्कू ने खुर्पा से युवती के बाएं हाथ का पंजा कलाई से काट डाला। खून ज्यादा बहने से युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा। जानकारी पर परिजन खेत पहुंचे। वहां पंजा बगल में पड़ा मिला। बेटी हालत देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे सीएचसी बांगरमऊ लाए। डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर दिया। सीओ बांगरमऊ ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है। प्रेमी युवक सजातीय है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
लड़की ने बताया कि उसने प्रेमी से शादी से मना कर दिया था। कुछ समय पहले किसी और से उसकी मंगनी हो गई। आखिरी बार वो प्रेमी से मिलने गई थी। उसी समय प्रेमी ने उसके हाथ में अंगूठी देखी तो भड़क गया और खुर्पी से पंजा काट दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लड़की का खून बहने लगा जिससे वो बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने कहा कि लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story