भारत

500 रुपये के लिए सड़क पर कर दिया ऐसा...तीन युवकों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
11 March 2024 5:30 PM IST
500 रुपये के लिए सड़क पर कर दिया ऐसा...तीन युवकों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
x
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में महज 500 रुपये कर्ज मांगने पर तीन युवकों ने एक शख्स की पिटाई कर दी. दबंगो की मारपीट का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. CCTV वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की. पुलिस का कहना है कि मारपीट कर रहे युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले पीड़ित शख्स जमाल ने बताया कि तीनों आरोपी से एक युवक से एक दिन पहले मैंने 500 रुपये उधार मांगा था. इसके अगले दिन तीन लोग बाइक से आए और अचानक मारने लगे. 500 रुपये मांगे वो भी नहीं दिया और बाल पकड़कर घसीटा, घुसो से मारा है. मैंने थाने में शिकायत की है. पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी मिला है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. तत्काल मामला संज्ञान में आते ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story