भारत
प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़? सफाई में कहा- AI का इस्तेमाल हुआ, चौंक गए सभी
jantaserishta.com
25 Jun 2024 10:12 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने एग्जाम के दौरान शिक्षक को थप्पड़ मार दिया। यह वीडियो 15 दिसंबर 2023 का है। हालांकि, प्रिंसिपल ओपी राय ने सफाई देते हुए कहा कि इस वीडियो में वे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि कॉलेज को बदमान करने के लिए कुछ लोगों ने यह साजिश की है। वीडियो में उनका चेहरा एआई के जरिए बदला गया है। यह मामला बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुलपति ने इस मामले पर संज्ञान लिया और पीड़ित शिक्षक से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शिक्षक ने किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार होने से इनकार किया है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पिछले साल 15 दिसंबर का है। कॉलेज में आयोजित बीपीएससी की शिक्षक बहाली परीक्षा के दौरान क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बताया जा रहा है। हालांकि, शिक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप पर एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सोमवार को कहा कि वह क्यों किसी पर हाथ उठाएंगे? वह तो परीक्षा में केंद्राधीक्षक भी नहीं थे। वह कॉलेज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके और कॉलेज के खिलाफ साजिश रची गई है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पीड़ित शिक्षक को अपने दफ्तर बुलाया और उनसे सारी जानकारी ली। कुलपति ने बताया कि शिक्षक के अनुसार उनके साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं हुआ है। प्राचार्य को उन्होंने अभिभावक कहा है। वायरल वीडियो के सामने आने पर दिनभर विश्वविद्यालय में चर्चा का बाजार गर्म रहा। शिक्षक से लेकर कर्मचारी तक इस वीडियो पर चर्चा करते रहे।
सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो पर लोग कमेंट करते रहे। हालांकि, कुलपति ने कहा कि अगर शिक्षक को मारा गया है तो गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। कुलपति ने कहा कि जिस दिन का यह वीडियो बताया जा रहा है उस दौरान प्राचार्य को कंट्रोल रूम से फोन आया था कि केंद्र पर नकल हो रही है, इसके बाद वह वहां पहुंचे थे। वहीं, सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाए जा रहे पीड़ित शिक्षक ने भी एक वीडियो जारी कर ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया और इसे साजिश बताया है।
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसएलएस कॉलेजवीडियो वायरलMuzaffarpurMuzaffarpur NewsMuzaffarpur PoliceLS CollegeVideo Viral
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





