भारत
माता-पिता ने ही कर दी अपनी बेटी की हत्या? ढूंढ रही पुलिस
jantaserishta.com
26 Sept 2023 7:51 AM IST

x
गला कटा हुआ पाया गया।
पटना: बिहार के दरभंगा जिले में 16 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर उसके माता-पिता ने हत्या कर दी। घटना जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लुचीबाड़ी इलाके की है। पीड़िता की पहचान सूरज महतो की बेटी अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। घर के अंदर ही उसका गला कटा हुआ पाया गया। लड़की के परिजन फरार हैं।
घटना तब सामने आई, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने देखा कि घर बंद है, आवाज देने पर भी किसी का जवाब नहीं आ रहा है, तब उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि लड़की का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसका गला कटा हुआ था। दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा, 'प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या में उसके परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर उसके परिवार वाले आपत्ति जता रहे थे। यही हत्या का कारण हो सकता है।” उन्होंने कहा, "लड़की के परिवार के सदस्यों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





