भारत

लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन? रेलवे का बयान आया, जानें सच्चाई

jantaserishta.com
8 July 2026 3:37 PM IST
लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन? रेलवे का बयान आया, जानें सच्चाई
x
देखें वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में समोसे लेने के लिए ट्रेन रोकने का वायरल दावा गलत साबित हुआ है. रेलवे ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जिस घटना को पैसेंजर ट्रेन से जोड़कर प्रचारित किया गया, वह सही नहीं है. रेलवे के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन पैसेंजर नहीं, बल्कि मालगाड़ी थी.
रेलवे ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रेन खड़ी थी, वहां रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी कारण मालगाड़ी को कुछ घंटों तक वहीं रोकना पड़ा और उसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं थी. इस दौरान लोको पायलट पास की दुकान पर जाकर समोसे खरीद लाया. रेलवे का कहना है कि ट्रेन पहले से ही परिचालन कारणों से रुकी हुई थी, इसलिए लोको पायलट द्वारा समोसे खरीदने में किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ.
पहले स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन यहां नियमित रूप से कुछ मिनट के लिए रुकती है. आरोप था कि लोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदता है, जिससे ट्रेन करीब 10 मिनट या उससे ज्यादा लेट हो जाती है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो क्षेत्र के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story