
x
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने से पहले जानकारी देने का आरोप लगाया था। भारतीय सेना के DGMO ने 11 मई को ही यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत ने ऑपरेशन शुरू होने के तुरंत बाद चेतावनी दी थी।
एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। हालांकि, भारतीय सेना (Indian Army) के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया था कि भारत ने ऑपरेशन शुरू होने के तुरंत बाद पाकिस्तान को सूचित किया था, न कि पहले।
Tagsपाकिस्तानऑपरेशन सिंदूरPakistanOperation Sindoor जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





