भारत
'जासूस' ज्योति के लिए पाकिस्तान का कुछ बड़ा था प्लान? AK-47 लिए गनर्स दिखे साथ
jantaserishta.com
26 May 2025 3:17 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत की यूट्यूबर और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति मल्होत्रा नजर आ रही हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान AK-47 लिए कुछ सुरक्षाकर्मी भी ज्योति के पीछे नजर आ रहे हैं, जो कई सवाल खड़े कर रहा है.
इस वीडियो को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. ये वीडियो स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम का है, जिसमें ज्योति को पाकिस्तान के न्यू अनारकली बाजार में व्लॉगिंग करते देखा जा सकता है.
लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस दौरान ज्योति के साथ छह से सात लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सनल बताए जा रहे हैं. इन लोगों के हाथ में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को वीआईपी जैसी सुरक्षा दे रहे हैं. इन गनर्स ने जो जैकेट्स पहनी हुई हैं, उस पर लिखा हुआ है- No Fear.
वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि एक सामान्य यूट्यूबर के लिए इतनी भारी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि आखिरी इतनी बंदूकों को जरूरत क्या है? देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेरा हुआ है.
वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़ा होता है की क्या ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल व्लॉगर है या उनके पीछे कोई और एजेंडा है? आखिर ज्योति को पाकिस्तान में इतने हाई-प्रोफाइल प्रोटेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी? सवाल ये भी खड़ा होता है की वीडियो में दिख रहे सिक्योरिटी पर्सनल क्या वाकई में सरकारी एजेंसियों से हैं या ये कोई प्राइवेट बाउंसर्स हैं, जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है? बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





