भारत

भारत जोड़ो यात्रा जैसा उत्साह नहीं देखा- कमलनाथ

jantaserishta.com
17 Oct 2022 1:14 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा जैसा उत्साह नहीं देखा- कमलनाथ
x
भोपाल (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार को कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के बाद कहा है कि, इस यात्रा जैसा उत्साह मैने अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा है। राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चल रहे मतदान में हिस्सा लेने के बाद कमल नाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, मैं कल कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना उत्साह व जोश कभी नहीं देखा। इस सच्चाई को कोई छुपा नहीं सकता है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में भी आने वाली हैं, इसको लेकर कमल नाथ से सवाल किया गया तो उनका कहना था, मध्यप्रदेश में इस यात्रा से बहुत फायदा होगा।
बीते रोज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने कमल नाथ की पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर हमले बोले थे। अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए कमल नाथ ने कहा कि, भाजपा के पास अब बोलने को कुछ नहीं बचा है, भाजपा के पास बस पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में खास उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने को लेकर सियासी गलियारे में चल रही चर्चाओ के सवाल पर कमल नाथ ने कहा, मैंने किसी भी डेलिगेट्स को नहीं कहा कि वो किस को वोट दे। सबको कहा कि सब अपनी अंतर्रात्मा की आवाज पर जिसको भी वोट देना है दे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story