भारत

बहन ने मौत को लगाया गले, भाई को राखी भेजने के पैसे नहीं थे

jantaserishta.com
24 July 2022 4:57 PM IST
बहन ने मौत को लगाया गले, भाई को राखी भेजने के पैसे नहीं थे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

गोरखपुर: गोरखपुर में एक बहन को भाई को राखी भेजने के लिए रुपए नहीं मिले तो उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। मामला कैंट थाना क्षेत्र की वीरबहादुर पुरम कॉलोनी का है। वहां रहने वाले राहुल पासवान की पत्नी पूजा ( उम्र 26 वर्ष) ने शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भाई को राखी भेजने के पैसे को लेकर पूजा का पति से विवाद हो गया था।

वीरबहादुर पुरम निवासी राहुल पासवान शहर में ही पेंट पॉलिस का काम करता है उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व पूजा पासवान पुत्री बेलास पासवान निवासी नवलपुरवा थाना कैंट से हुई थी। शनिवार की दोपहर राहुल काम पर गया था पत्नी पूजा ने पांच सौ रुपये भाई को राखी भेजने के लिए मांगे तो राहुल ने मना कर दिया। पति के मना करने पर पूजा ने फांसी लगा ली।
शाम को चाय लेकर राहुल के परिजन कमरे में गए तो देखा कि पूजा का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उसे उतार कर पहले रानीडीहा स्थित निजी अस्पताल ले गए वहां से पीएचसी खोराबार ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज अमित चौधरी, एसआई अखिलेश फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
चौकी इंचार्ज अमित चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story