भारत
तानाशाही भाजपा सरकार को बदलेंगे, शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे: तेजस्वी यादव
jantaserishta.com
5 July 2023 3:36 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: राजद ने बुधवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि तानाशाही भाजपा की सरकार को बदलेंगे और शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे। तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने ट्वीट कर राजद के कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- निरंतर 26 वर्षों से मिल रहे आपके अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है। अंबेडकर, गांधी, लोहिया, कर्पूरी और लालू जी के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने राजद को प्रदेश में लगातार नंबर वन पार्टी बनाया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगे लिखा कि इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 9 वर्षों से केंद्र में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और संविधान विरोधी तानाशाही बीजेपी सरकार को बदलेंगे।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भरोसा देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रहनुमाई में हम वंचितों, उपेक्षितों, गरीबों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर एक विकसित, खुशहाल एवं शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





