भारत
भाजपा कुछ दिन और सत्ता में रही तो तानाशाही लागू हो जाएगा: जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
jantaserishta.com
7 July 2023 3:19 PM IST

x
DEMO PIC
पटना: गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को एक अपराधिक मामले में निचली अदालत के फैसले में राहत नहीं मिलने के बाद जदयू ने भी भाजपा पर सियासी हमला बोला है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा अगर कुछ दिन और सत्ता में रही तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा। पटना में पत्रकारों ने राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के संबंध में पूछा तो ललन सिंह ने कहा कि इसमें क्या है, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। कुछ दिन और अगर भाजपा रही तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा। गुजरात हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने और दो साल की जेल की सजा के निचली अदालत के फैसले पर रोक से शुक्रवार को इनकार कर दिया। इस सजा के कारण कांग्रेस नेता की सांसदी भी चली गई थी।
जदयू अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय सचिव केके पाठक के बीच छिड़े विवाद के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि पूरे मामले को सरकार देख रही है। यह सरकार का मामला है। सरकार ही इस मामले को शॉर्ट आउट करेगी, इसमें पार्टी का कोई काम नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





