भारत

7.5 करोड़ के डायमंड चोरी, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
25 April 2022 3:39 PM IST
7.5 करोड़ के डायमंड चोरी, फिर हुआ ये...
x

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में साढ़े 7 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी के बाद हड़कंप मच गया. जिन डायमंड्स की चोरी हुई है वो दिल्ली, मुंबई और गुजरात से आया था और उन्हें जयपुर के जौहरियों को भेजा जाना था.

अब इस मामले में माल की डिलीवरी करने वाली लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने केस दर्ज कराया है. जिन डायमंड्स की चोरी हुई है, उसकी बाजार में कीमत करीब सात करोड़ पचास लाख रुपये से भी ज्यादा है.
ये माल जयपुर में तीन से चार राज्यों से सप्लाई की गई थी. हीरे माल डिलीवरी करने वाली लॉजिस्टिक कंपनी के जरिए जयपुर पहुंचा था. हालांकि जौहरियों तक पहुंचने से पहले ही इसकी चोरी हो गई. कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ ही चोरी का केस दर्ज कराया गया है.
जिन चार कर्मचारियों विकास, हरिओम, देव नारायण और सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ ये केस दर्ज कराया गया है वो सभी लापता हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा है. अब सिंधी कैंप थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस बड़ी चोरी को लेकर सिंधी कैंप पुलिस ने बताया कि हाथी बाबू का मार्ग क्षेत्र में लॉजिस्टिक कंपनी का दफ्तर है. मुक़दमा दर्ज करानेवाले कंपनी के मैनेजर यूपी के हैं, जबकि चारों आरोपी सवाईमाधोपुर के हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story