भारत

शुगर मरीज का जिला अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, मौत

Nilmani Pal
18 March 2025 7:08 AM IST
शुगर मरीज का जिला अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बुलंदशहर जिला अस्पताल में इन दिनों पल-पल नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब सोमवार को इमरजेंसी में एक बेटा अपनी मां के इलाज के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन इलाज नहीं मिल सका। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते युवक की मां की मौत हो गई। हंगामा होने पर सीएमएस पहुंचे और समझाने के बाद पीड़ित अपनी मां को लेकर गांव चला गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिलख रहे नई बस्ती निवासी दिव्यांग गुड्डू ने बताया कि उसकी 60 वर्षीय मां सरोज यादव शुगर की मरीज थीं। दो दिन से उनके हंसली में दर्द था। सोमवार दोपहर एक बजे परेशानी बढ़ने पर गुड्डू अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। स्टाफ ने मां को बामुश्किल भर्ती किया। मां को मेडिकल वार्ड में भर्ती तो कर लिया, लेकिन लापरवाही बरती गई। जिस बेड पर लिया उस पर चादर तक नहीं थी। बेटे का आरोप है कि मां को किसी डाक्टर ने नहीं देखा।

लापरवाही के चलते शाम को करीब छह बजे सरोज यादव की मौत हो गई। मौत के बाद गुड्डू ने स्वास्थ्य के अफसरों को फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने लापरवाही बरतने वालों के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Next Story