भारत
"BJP IT Cell" वाले वीडियो पर फंसे ध्रुव राठी, कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी
jantaserishta.com
23 Nov 2026 2:22 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यह आदेश जारी किया गया है. यह आदेश मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया है.
विकास पांडे 'आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी' नाम का पेज चलाते हैं. आरोप है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने "BJP IT Cell Part II" नामक वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और मानहानि करने वाले दावे किए थे.
इससे पहले कोर्ट ने ध्रुव राठी को समन भेजा था. साथ ही, ध्रुव राठी के खिलाफ दो बार जमानती वारंट भी जारी किए गए थे. लेकिन पेशी और वारंट पहुंचाने में दिक्कतों के बाद अब कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर 2026 को होगी.
इससे पहले ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था. वकील समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं. गौरतलब है, हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भारत आए थे.
पहली बार जुलाई 2019 में ध्रुव राठी के खिलाफ समन जारी किया गया था. बाद में मामले में जमानती वारंट जारी हुआ. और अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. मामले की अगली सुनवाई अब तीन दिसंबर को होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





