धोनी के नए अंदाज ने लूटी महफिल, पत्नी साक्षी के साथ किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं. धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे पिछले हफ्ते थे और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए धोनी दुबई गए. कैप्टन कूल इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग भी खत्म हो चुका है तो माही को फुर्सत ही फुर्सत है.आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी वापस रांची लौटे थे लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वापस चले गए. दुबई से धोनी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जमकर थिरक रहे हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है. इस वीडियो में धोनी एक पार्टी में डांस करते हुए दिख रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी डांस कर रही है. तीनों लोग हाथों में हाथ डालकर थिरक रहे हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है. सीएसके ने कैप्शन में लिखा, 'क्या इस वीडियो के देख हम लोग खुद को मुस्कुराने से रोक सकते हैं? बिलकुल नहीं (Definitely Not). बता दें कि आईपीएल 2020 के दौरान ये शब्द काफी वायरल हुआ था. चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी मैच से पहले कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से रिटायरमेंट के बारे में पूछा था. मॉरिसन ने पूछा, क्या उन्हें फैंस आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए देख रहे हैं? इसके जवाब में धोनी ने कहा था-बिलकुल नहीं (Definitely Not).
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले सीजन यानि आईपीएल 2021 में भी टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे. हाल में ही खबर आई थी कि धोनी रांची में कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग करने वाले हैं. धोनी अपने रांची स्थित फॉर्महाउस में कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग करेंगे. इसके लिए माही ने झाबुआ के कड़कनाथ फार्मर से संपर्क कर 2 हजार चूजों का ऑर्डर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





